CM केजरीवाल #DilliKeHeroes की कहानियां सोशल मीडिया पर किया करेंगे शेयर, ये है पहली स्टोरी

Wednesday, May 27, 2020 - 11:25 PM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब कोरोना संकट में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करने वाले दिल्ली के हीरोज #DilliKeHeroes की कहानियां सोशल मीडिया पर शेयर करने का फैसला किया है। वह अब रोजाना एक ऐसे ही हीरो की कहानी को लोगों के बीच लेकर आएंगे। 
 

अपने ट्वीट में केजरीवाल लिखते हैं, 'कोविड महामारी के दौरान हम में से ज्यादातर लोग अपने अपने घरों में बंद थे, लेकिन कुछ दिल्लीवासी अपने जान की परवाह किए बिना, हमारे शहर और देश की सेवा में तैनात थे। इन #DilliKeHeroes को पूरी दिल्ली सलाम करती है। ऐसे कुछ Heroes की कहानियां मैं आज से सोशल मीडिया पर शेयर करने जा रहा हूं।


इसी कड़ी में उन्होंने Hunger Relief Centres के रसोइयों की कहानी को शेयर किया है। केजरीवाल बताते हैं, 'महामारी के दौरान हमारे Hunger Relief Centres के रसोइए जरूरतमंदों के लिए खाना बना कर पुण्य का काम कर रहे हैं। रोजाना 10 लाख लोगों की भूख मिटाने का काम करते हैं ये #DilliKeHeroes दिल्ली इन कोरोना योद्धाओं के जज़्बे को सलाम करती है।'


बता दें कि कोरोना संकट में दिल्ली सरकार के कर्मचारी भी दिन-रात लोगों की मदद में जुटे हैं। दिल्ली के स्कूलों के टीचर भी हर तरह से सरकार के साथ काम में जुटे हैं। फिर चाहें स्कूलों में राशन बांटने का काम हो या मजदूरों को सही सलामत रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाने का जिम्मा हो। 
 

Murari Sharan

Advertising