Delhi: कोरोना संकट में नुकसान झेल रहे व्यापारियों से डिजिटल संवाद करेंगे CM केजरीवाल

Thursday, Aug 20, 2020 - 11:00 AM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) जल्द ही दिल्ली में के सभी व्यापारियों (Traders) के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करेंगे। इस चर्चा का उद्देश्य कोरोना महामारी के दौर में व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों को समझना है और दिल्ली की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के उपायों की योजना बनाना है।
 

यह बातचीत डिजिटल संवाद (Digital Conversation) के माध्यम से रविवार को शाम 4: 00 बजे आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी विवरणों के साथ एक पंजीकरण लिंक मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा किया गया। इस संवाद में व्यापारियों को सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया गया है।


इसके लिए इच्छुक व्यापारियों को  http://bit.ly/DigitalSamwaadwithCM लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। डिजिटल संवाद में भाग लेने के लिए व्यापारियों को 22 अगस्त को शाम 4:00 बजे तक अपना पंजीकरण करने और रविवार को संवाद के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने सुझाव को संक्षेप में बताने के लिए कहा गया है। 


दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीमी गति से इजाफा हो रहा है। यहां बुधवार को 24 घंटों में कोरोना के 1398 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 9 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 56 हजार 139 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 11,137 है। वहीं 1,40,767 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 4,235 लोगों की जान जा चुकी है। 

 

Kamini Bisht

Advertising