BJP ने दिल्ली के अस्पताल की बताईं खामियां, केजरीवाल ने कहा- कमियां बताने के लिए शुक्रिया

Wednesday, May 27, 2020 - 06:58 PM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। भाजपा ने सोशल मीडिया पर दिल्ली के अस्पताल की खामियां उजागर की हैं। इसको दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गंभीरता से लिया है। साथ ही भाजपा को इसके लिए शुक्रिया भी अदा किया है और खामियों को दूर करने का भरोसा दिलाया है। 
 

दरअसल, भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा था, ये है केजरीवाल सरकार के तथाकथित वर्ल्ड क्लास अस्पतालों की असलियत! प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल असल में हर मोर्चे पर फेल रहे हैं। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने का आपको कोई हक नहीं है, मुख्यमंत्री जी।'


भाजपा ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक मरीज अस्पताल के बाहर सड़क पर पड़ है और उसको लाने वाला अपनी परेशानी को वीडियो में शेयर कर रहा है। इसी वीडियो को लेकर भाजपा ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथ लिया है। 


इसके जवाब में केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मैं अभी इसका पता करवा के ठीक करवाता हूं। हमारी कमियां बताने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। इस भीषण त्रासदी में हम सबको मिलकर जनता की सेवा करनी है। जहां कहीं दिल्ली में हमारी व्यवस्था में कोई कमी नज़र आए, हमें ज़रूर बतायें, ताकि हम उसे ठीक कर सकें।'

Murari Sharan

Advertising