दिल्ली में कोरोना के 24 घंटे में 1295 नए मामले आए सामने, अब तक 473 लोगों ने तोड़ा दम

Sunday, May 31, 2020 - 06:35 PM (IST)

नई दिल्ली/ डेस्क। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। 1295 नए मामले सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 19844 हो गई है। एक दिन में सामने आने वाला यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली सरकार ने इसकी जानकारी दी है।

 

दिल्ली सरकार के मुताबिक राजधानी में संक्रमित मरीज की मौत होने से मृतक संख्या 473 पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 13 लोगों की मौत दर्ज की गई है। वैसे अब तक दिल्ली में 8478 लोगों रिकवर किया जा चुका है।

 

पिछले 24 घंटे में 416 लोगों को रिकवर किया गया है। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 10893 हैं। हैरानी की बात यह है कि केजरीवाल सरकार की सजगता के बावजूद दिल्ली में कोरोना मामले बढ़ना चौंकाने वाला है। इसकी वजह लॉकडाउन खुलना भी माना जा रहा है। 

 

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा देश में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,82,990 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 5,188 लोगों की मौत हो गई है। 

Murari Sharan

Advertising