राजधानी में अाज बदलेंगे मौसम के मिजाज, बारिश की संभावना

Sunday, Jul 16, 2017 - 03:04 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली में आज सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यहां पिछले 24 घंटों में आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा और आज अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने तथा आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। प्रवक्ता ने बताया कि दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने कल गरज के साथ छींटे पडऩे की उम्मीद जतायी है तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertising