नियंत्रण रेखा पर तेजी से बिगड़ रहे हैं हालात: पाक विदेश मंत्री

Saturday, Mar 10, 2018 - 02:04 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि नियंत्रण रेखा और भारत के साथ कामकाजी सीमा पर हालात 2017 से तेजी से बिगड़ रहे हैं।

संसद के निचले सदन नैशनल असैंबली में एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने जनवरी से नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर 400 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है जिसमें 18 आम नागरिकों की मौत हुई है।
 

Advertising