यूपी: वृंदावन में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, दिल्ली के 12 लोग हुए घायल

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 11:17 AM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली की तरफ से श्रद्धालुओं को लेकर आई बस वापस लौटते समय उप मंडी समिति के सामने डिवाइडर से जा टक्कराई और पलट गई। इस दुर्घटना में 12  श्रद्धालु के घायल होने की खबर सामने आई है, जिसमें से दो महिलाओं की स्थित फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। इसके चलते उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

 

इस हादसे के दौरान घायलों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया है। जिन्हें पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

दिल्ली से करीब तीन दिन पहले होली मनाने ती बसों से ये  श्रद्धालु थे।  जो की गोवर्धन और वृन्दावन में होली मनाने के बाद मंगलवार की रात को 10 बजे वह दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News