गर्मी से आहत बारिश ने दिलाई राहत, मौसम हुआ COOL COOL

Sunday, May 28, 2017 - 11:41 AM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली में आज सुबह हल्की से तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।  दिल्ली में कल रात से ही आसमान में घने बादल छाये हुए थे जिसके बाद बारिश होने से यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 11.9 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गयी। पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही थी जिसके बाद बारिश होने से दिल्लीवासियों ने राहत की सांस ली है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान यहां आसमान में बादल छाये रहने और कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की उम्मीद है। 

Advertising