दिल्ली में आज और कल बिगड़े रहेंगे मौसम के मिजाज

Saturday, Jun 24, 2017 - 01:27 PM (IST)

नई दिल्ली : दिल्ली में आज सुबह के तापमान में कल के मुकाबले थोड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी और यह 28 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सामान्य तापमान है। कल का न्यूनतम तापमान 26़ 6 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आज दिन में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा। कल दिन में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान 38 डिग्री तथा 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। कल का अधिकतम तापमान 35़ 8 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन में सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
 

Advertising