दिल्ली में पारा बढ़ा, आर्द्रता रही 75%

Friday, Jun 23, 2017 - 05:13 PM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में आज बारिश हुई वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटे में आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की वहीं लोधी रोड में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।  हवा में आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत रहा। मौसम वैज्ञानिक ने आज दोपहर में बादल छाए रहने के साथ ही गरज के साथ बौछार पडऩे का अनुमान लगाया है। अधिकारी ने कहा, कल अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 36 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते हुए कल में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Advertising