दिल्ली में बरसने लगी आसमान से आग, 47 डिग्री सैल्सियस तक पहुंचा पारा

Monday, Jun 05, 2017 - 02:08 PM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में पारा 47 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि औसत अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सैल्सियस रहा जो औसत से 4 डिग्री अधिक है। रविवार का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री अधिक के साथ 30.4 डिग्री रहा। हालांकि पारा सोमवार को कुछ हद तक गिरने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम.डी.) के अनुसार गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रहा।

Advertising