''पद्मावत'' विवाद पर केजरीवाल का तंज- ऐसे माहौल में भूल जाओ FDI- रोजगार

Wednesday, Jan 24, 2018 - 04:14 PM (IST)

नई दिल्ली। फिल्म 'पद्मावत' विवाद में अब आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा है कि जब एक फिल्म को सभी राज्य, केंद्र और सुप्रीम कोर्ट मिलकर सुरक्षा के साथ रिलीज नहीं करा सकते हैं, तो FDI और रोजगार की बात भूल जानी चाहिए। 

केजरीवाल ने यह भी कहा है कि असुरक्षा के मौहाल में विदेशी निवेश तो क्या स्थानीय निवेशक भी निवेश करने के कतराएंगे। यह सब होना पहले ही गौते खा रही हमारी अर्थव्यस्था के लिए ठीक नहीं है और इसका सबसे बुरा असर नौकरियों पर पड़ने वाला है। 

 

Haryana: Protesters torched a bus & pelted stones at #Gurugram's Sohna Road in protest against #Padmaavat pic.twitter.com/YyoOjvH7Qc

दिल्ली के सीएम ने यह बात अपने ट्विटर हैंडल के जरिए कही है। अपने ट्वीट के जरिए केजरीवाल ने इशारों-इशारों में केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा शासित राज्यों पर तंज कसा है। इसकी वजह है कि फिल्म पद्मावती का विरोध भाजपा शासित राज्यों में ज्यादा हो रहा है। 

अपने ट्वीट में केजरीवाल लिखते हैं- 'अगर सभी राज्य सरकारें, केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट मिलकर एक फिल्म की रिलीज और उसके सुरक्षित प्रदर्शन नहीं करा सकते तो कैसे हम देश में निवेश के प्रवाह को बनाए रख सकते हैं।'

अपने इसी ट्वीट में वह आगे लिखते हैं- 'ऐसे में हमें विदेशी निवेश तो भूल ही जाना चाहिए। यहां तक कि स्थानीय निवेशक भी निवेश करने में हिचकिचाएंगे। यह पहले से ही डवांडौल चल रही अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। नौकरियों के लिए तो यह बहुत बुरा है।'
 

Advertising