केजरीवाल को लेकर AAP विधायक ने किया बड़ा खुलासा

Monday, Sep 12, 2016 - 07:33 AM (IST)

नई दिल्ली: बिजवासन से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कर्नल (रिटा.) देवेंद्र सहरावत ने फिर से अपने बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने रविवार को ट्विटर पर एन.जी.ओ. चलाने के समय से ही अरविंद केजरीवाल पर रंगीन मिजाज होने का आरोप लगाया। सहरावत ने लिखा कि केजरीवाल ने पटेल नगर स्थित ‘आप’ दफ्तर में काम करने वाली 23 वर्षीय युवती का गैर-कानूनी ढंग से गर्भपात करवाया था।

देवेंद्र ने चुनौती देते हुए कहा कि दूसरों पर सवाल खड़े करने वाले केजरीवाल में अगर हिम्मत है तो अपने विधायक के सवालों के जवाब दें। ‘आप’ विधायक ने वरिष्ठ नेता संजय सिंह और प्रदेश संयोजक दिलीप पांडे के चरित्र पर भी निशाना साधा।  सहरावत ने कहा कि नरेला में पार्टी कार्यकर्त्ता सोनी मिश्रा के प्रकरण की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को थी। इसके बावजूद उस महिला को इंसाफ नहीं मिल सका। अंत में उसकी मौत हो गई। सहरावत ने इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर संजय सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

Advertising