दिल्ली: 9th क्लास के छात्र की पीट-पीट कर हत्या, ट्यूशन से लौट रहा था घर

Thursday, Jun 30, 2016 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 इलाके में 9वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक रजत बुधवार शाम को अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्यूशन पढ़कर लौट रहा था कि रास्ते में पड़ती एक पान की दुकान के पास उसकी किसी के साथ बहस हो गई। उन अज्ञात लोगों ने रजत और उनके दोस्तों को पीटना शरू कर दिया। रजत का एक दोस्त तो भागने में सफल हो गया लेकिन उन लोगों ने पीट-पीट कर रजत को मार डाला।

रजत मयूर विहार के सलवान पब्लिक स्कूल का छात्र था। रजत के परिजनों ने इस वारदात के पीछे किसी पुरानी रंजि‍श से इनकार किया है। रजत का परिवार मयूर विहार फेज-3 के सन् शाइन सोसाइटी में रहता है। उसके पिता रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर हैं। पुलिस ने रजत के परिवार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Advertising