जब तक हिन्दोस्तान से कश्मीर आजाद नहीं हो जाता चुप नहीं बैठूंगा :जाकिर मूसा

Saturday, Sep 23, 2017 - 01:22 PM (IST)

श्रीनगर: अंसार गजवत-उल-हिंद के आतंकी जाकिर मूसा ने कहा है कि जब कश्मीर हिन्दोस्तान से आजाद नहीं हो जाता है वो चुप नहीं बैठेगा। उसने कहा कि जब हिन्दोस्तान पर कब्जा नहीं कर लिया जाता लड़ाई जारी रहेगी। सिर्फ यही नहीं बल्कि उसने लोगों से भी एकजुट होने की अपील की है और कहा है कि इस्लामी शरीयत कानून को लागू करने का समय आ गया है। लोगों से सुखों का बलिदान करने की मांग की गई है ताकि  इस्लामी खलीफा कश्मीर में लागू किया जा सके।


जाकिर मूसा ने जहर उगलते हुए कहा कि 8वीं शती में मोहम्मद बिन कासिम ने शरीयत शासन स्थापित किया था और उसने उस समय के हिन्दू राजा को मारकर ऐसा किया था। आज समय आ गया है कि सभी मुस्लिम एकजुट हो जाएं। मूसा ने यह बयान गजवत उल हिंद के अधिकारिक इंस्टाग्राम चैनल अल हर्र पर दिया है। इंटेलीजेंस सूत्रों के अनुसार मूसा का यह बयान अल हर्र मीडिया पर जारी किया गया है पर इसके सोर्स के बारे में अभी पता लगाया जाना बाकी है।

 

Advertising