दुनियाभर में कुछ समय के लिए बंद हुआ Youtube, 1 घंटे तक परेशान रहे यूजर्स

Wednesday, Oct 17, 2018 - 10:05 AM (IST)

नेशनल डेस्कः  दुनियाभर में आज तड़के वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube ठप्प पड़ा हो गया  था, हालांकि करीब 1-2 घंटे के बाद यह समस्या दूर हो गई। Youtube के ठप्प होने से यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह Youtube को चलाने पर 500 और 503 इंटरनल सर्वर Error का मैसेज दिखाई दे रहा था। साथ ही, पेज पर वीडियोज के खाली Thumbnail नजर आ रहे थे।

Youtube ठप्प होने पर कंपनी ने भी ट्विटर पर मैसेज किया कि वे यू-ट्यूब पर आ रही समस्या को ठीक कर रहे हैं। साथ ही, कंपनी ने Youtube नहीं चलने पर आ रही समस्या को लेकर माफी भी मांगी।


 

Seema Sharma

Advertising