गंगा में भैंस नहलाने गया युवक डूबा, गोताखोर कर रहे तलाश

Monday, Mar 25, 2024 - 06:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में सोमवार को एक किशोर गंगा में भैंस नहलाते समय डूब गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बसेड़ी गांव का मोनू सिंह (16) आज दोपहर गंगा नदी में भैंस नहलाने गया था।

इस दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता किशोर की तलाश शुरु कर दी है मगर शाम होने तक उसका पता नहीं चल सका है।

Parveen Kumar

Advertising