साम्बा गोलीकांड में घायल युवक आजातशत्रु ने दम तोड़ा

Saturday, Sep 05, 2020 - 05:06 PM (IST)

साम्बा: साम्बा शहर के सीमावर्ती क्षेत्र मनोहर गोपाला में कुछ दिन पहले हुए एक गोलीकांड में घायल आजातशत्रु सिंह सम्बयाल पुत्र कर्ण सिंह की मौत हो गई। वहीं शनिवार दोपहर के समय साम्बा के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को दोपहर बाद सीमावर्ती क्षेत्र मनोहर गोपाला में आजातशत्रु अपने दोस्त के साथ गाड़ी में जा रहा था कि उन पर जोरदार फायरिंग हो गई थी, जिसमें आजातशत्रु को 2 गोलियां लग गई थी और उनका उपचार जी.एम.सी. से चल रहा था, लेकिन अब परिजन उसे उपचार के लिए एक दिन पहले ही अमृतसर पंजाब में ले गए थे, लेकिन वहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस कांड के मुख्य आरोपी को उसी रात को गिरफ्तार कर लिया था।
 

Monika Jamwal

Advertising