अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में घायल युवक ने दम तोड़ा

Monday, Jul 01, 2019 - 04:35 PM (IST)

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के ओल्ड टाउन इलाके में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों के हमले में घायल हुए 25 वर्षीय युवक ने आज सोमवार सुबह एसएमएचएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक समीर अहमद अहंगर को रविववार शाम को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने ओल्ड टाउन में हमला किया था। इस हमले में समीर के पेट और पांव में गोलियां लगी थी। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल बारामूला में भर्ती कराया गया था परंतु उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे विशेष उपचार के लिए एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के पेट में दो गोलियां लगी थी। डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे थे। सोमवार सुबह जख्मों का ताव न सह पाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और संदिग्धों का पता लगाया जा रहा है।  
 

Monika Jamwal

Advertising