जीजा के घर जाकर युवक ने कर ली आत्महत्या, छत से झूलता मिला शव

Wednesday, Apr 22, 2020 - 05:38 PM (IST)

आरएसपुरा: बुधवार को कस्बे में एक सनसनी खेज मामला सामने आया। एक युवक ने अपने जीजा के घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसका शव छत से झूलता मिला। युवक की पहचान 21 वर्षीय राहुल सांगडा पुत्र मुलख राज निवासी दबलैड के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार युवक राहुल काफी समय से अपने जीजा के घर पर ही रह रहा था। युवक की कलाई पर कटने के निशान भी हैं। पुलिस के अनुसार उन्होंने युवक को अस्पताल पहुंचाया पर डाक्टरों ने उसे मृत लाया करार दिया। पुलिस का मानना है कि मामला कुछ हद तक रहस्यमयी है और छानबीन की जा रही है।
   
 

Monika Jamwal

Advertising