नशा न मिलने पर युवक ने की खुदकशी

Saturday, Apr 04, 2020 - 09:43 AM (IST)

जम्मू: आरएसपुरा के गांव जिदंडमेलू में एक युवक का शव सदिगध परिस्थतियों में मिला है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पुहंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक का शव गांव के बाहर पेड़ से झूलते हुए मिला। युवक की पहचान गुरूदयाल पुत्र तीर्थ राम के रूप में हुई है। उसके परिजनों ने बताया कि गुरूदायल को भुक्की के नशे की बुरी लत लगी थी ओर लाकडाउन के चलते वो इसका सेवन नहीं कर पा रहा था।

पिछले दो तीन दिनों से उसकी बुरी हालत हो गई थी। घर वालो ने उसपर पूरी नजर भी रखी लेकिन वह चकमा देकर घर से निकला, जिसके बाद उसका शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Monika Jamwal

Advertising