लाल चौक में तिरंगा फहराने जा रहे  थे करनी सेना के युवा, खराब मौसम का हवाला देकर वापिस पंजाब भेजा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 14, 2018 - 08:29 PM (IST)

कठुआ: कश्मीर के लाल चौक में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे फहराने जा रहे राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के कार्यकर्ताओं को रियासत के प्रवेशद्वार में रोक लिया गया। लखनपुर में रोके गए कार्यकर्ताओं को पुलिस एवं सिविल अधिकारियों द्वारा समझाए जाने के बाद किसी तरह से उन्हें वापिस पंजाब भेजा गया। सेना के कार्यकर्ताओं के आने की सूचना पुलिस को पहले से थी जिसके चलते रावी दरिया पुल के पास की सुरक्षाबलों की तैनाती की थी। डी.एस.पी डी.आर गौरव महाजन, थाना प्रभारी सुशील कुमार शर्मा ने खुद कमान संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए उन्हें खराब मौसम का हवाला दिया। रोके जाने के चलते हाइवे किनारे कार्यकर्ताओं ने धरना भी लगाया। 

PunjabKesari


सेना के राजस्थान मीडिया प्रभारी शेर सिंह, दिलीप सिंह आदि ने कहा कि काफी शर्म की बता है कि उन्हें अपने ही देश में तिरंगे फहराने से रोका जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व है और इस पर्व पर लाल चौक में उनका तिरंगा फहराने का कार्यक्रम था लेकिन यहां पुलिस ने उन्हेें खराब मौसम का हवाला देकर रोक लिया। इससे अलगाववादियों और 35-ए को समर्थन देने वालों के हौंसले बुलंद होंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रयासरत हैं और मौका मिलने पर तिरंगा लाल चौक में जरूर फहराएंगे। 
वहीं, बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ताओं ने  तहसीलदार जय सिंह को तिरंगा दिया जिसके बाद वे वापिस चले गए। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News