उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, पटरी पर कूदा

Wednesday, Oct 09, 2019 - 07:46 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर उत्तर नगर (पूर्व) स्टेशन पर एक व्यक्ति कथित रूप से ट्रेन की पटरी पर कूद गया और चलती ट्रेन की टक्कर से घायल हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया और घटना के चलते इस कोरिडोर पर सेवाएं कुछ देर के लिए बाधित हुयीं। ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका को नोएडा में इलेक्ट्रोनिक सिटी से जोड़ती है। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ट्रेन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी।

डीएमआरसी ने यात्रियों को सावधान करते हुए ट्वीट किया, "उत्तम नगर (पूर्व) मेट्रो स्टेशन की पटरी पर एक यात्री के चलते द्वारका सेक्टर 21 और राजीव चौक के बीच सेवाओं में देरी हुई है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हैं।" पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

Yaspal

Advertising