सेना में भर्ती होने आया युवक हथगोले समेत गिरफ्तार

Monday, Mar 11, 2019 - 04:56 PM (IST)

पुंछ (धनुज शर्मा) : पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में सोमवार को चल रही प्रादेशिक सेना की भर्ती के दौरान एक युवक को  हथगोला एवं डेटोनेटर सहित गिरफ्तार किया गया। सेना द्वारा युवक को उसी समय सुरनकोट पुलिस के हवाले कर दिया गया।  पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गयी है। 


 प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सुरनकोट तहसील में प्रादेशिक सेना की भर्ती रैली आयोजित की गई जिसमे बड़ी संख्या में युवक भर्ती के लिए आये। वहीं जब अधिकारियों द्वारा भर्ती के लिए आये एक युवक की तलाशी ली गई तो उसे हथगोला और डेओनेटर मिला। युवक की पहचान राजिंदर सिंह (33 वर्ष) पुत्र कृष्ण लाल  निवासी गांव डलहोत तहसील कालाकोट जिला राजौरी के रूप में की गयी है। उसके पास से 1 सी 90 हथगोला, 1यू बी जी एल तथा डेटोनेटर मिले, जिसके बाद फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

Monika Jamwal

Advertising