जम्मू में चुना गया सबसे युवा सरपंच, जनसेवा ने बना दिया नेता

Tuesday, Dec 04, 2018 - 03:38 PM (IST)

जम्मू : जम्मू में पंचायती चुनाव जोरों पर हैं। जहां लोगों में राजनीतिक पार्टियों के प्रति कुछ हद तक अलगाव देखने को मिल रहा है वहीं युवाओं को मौका दिया जा रहा है। अखनूर तहसील की पंचायत में जम्मू संभाग का सबसे कम आयु का सरपंच चुना गया। 


यह सरपंच तहसील चौकी की पंचायत चौकी के लिए चुना गया। 25 वर्षीय राहुल देव को 232 मत मिले। गांव तुरगला के रहने वाले राहुल ने कहा कि उनके क्षेत्र में गांवों की हालत काफी खराब है। विकास का कोई नामो निशां नहीं है। लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है और यहीं से जनसेवा का जज्बा जागा है। राहुल की आयु इस समय 25 वर्ष और पांच महीने है।
 

Monika Jamwal

Advertising