कर्नाटक में बोले PM मोदी, युवा वैज्ञानिक खोजें सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प

Friday, Jan 03, 2020 - 11:26 AM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सेशन को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर I-STEM पोर्टल को लॉन्च किया, जो रिसर्च के क्षेत्र में काम करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे नए दशक की शुरुआत विज्ञान के कार्यक्रम से हो रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं बेंगलुरु आया था तब चंद्रयान लॉन्च हो रहा था।

रिसर्च का इकोसिस्टम इस शहर ने विकसित किया है जिससे जुड़ना हर युवा का सपना होता है लेकिन इस सपने का आधार सिर्फ अपनी प्रगति नहीं बल्कि देश के लिए कुछ करने से ये सपना जुड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा वैज्ञानिक सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प खोजें ताकि भारत को इससे मुक्त किया जा सके। 

 

पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंश

  • भारत के विकास में खासतौर पर ग्रामीण विकास में टेक्नोलॉजी की उपयोगिता को हमें व्यापक बनाना है। आनेवाल दशक भारत में साइंस और टेक्नोलॉजी आधारित गवर्नेंस के लिए एक अच्छा समय होने वाला है।
  • आज देश में Governance के लिए, जितने बड़े पैमाने पर साइंस एंड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। कल ही हमारी सरकार ने देश के 6 करोड़ किसानों को एक साथ पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ट्रांसफर करके एक रिकॉर्ड कायम किया है।
  • New India को टेक्नोलॉजी भी चाहिए और लॉजिकल टेम्परामेंट भी चाहिए ताकि हमारे सामाजिक और आर्थिक जीवन के विकास को हम नई दिशा दे सकें।
  • रिसर्च और डेवलपमेंट का एक ऐसा इकोसिस्टम इस शहर ने विकसित किया है, जिससे जुड़ना हर युवा वैज्ञानिक, हर इनोवेटर, हर इंजीनियर का सपना होता है। लेकिन इस सपने का आधार क्या सिर्फ अपनी प्रगति है? जी नहीं, ये सपना जुड़ा हुआ है, देश के कुछ कर दिखाने की भावना से।

Seema Sharma

Advertising