Crime News: दो पत्नियां, लिव-इन और फिर कत्ल, रिटायर्ड रेलकर्मी का खौफनाक सच सुनकर रह जाएंगे सन्न!

punjabkesari.in Sunday, Jan 18, 2026 - 06:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झांसी से प्यार, लालच और धोखे की एक खतरनाक कहानी सामने आई है। यहां पर एक रिटायर्ड रेलकर्मी पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसे जलाकर सबूत मिटाने की गंभीर आरोप लगा है। इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसने शव को नीले बक्से में भर कर जलाया और फिर उसकी राख को नदी में बहा दिया। इस खौफनाक काम में उसके बेटे ने भी उसका साथ दिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

लोडर चालक जब बक्से को पहुंचाने आया तो शक हुआ कि इसमें कुछ हो सकता है। उसने पुलिस को इस मामले में सूचित किया। इसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घर से बक्सा बरामद किया। पुलिस बक्सा खोलते ही हैरान रह गई। बक्से में उन्हें कुछ हड्डियां के अवशेष और राख बरामद हुई।

PunjabKesari

पैसों के विवाद में हुई हत्या

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी राम सिंह अपनी तीसरी महिला मित्र प्रीति के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। राम सिंह ने पूछताछ में अपनी दूसरी पत्नी गीता को बताया था कि प्रीति उससे लगातार पैसों की मांग कर रही थी और अब तक लाखों रुपये ऐंठ चुकी थी। इसी आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से तंग आकर राम सिंह ने उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी।

मुख्य आरोपी फरार, तलाश में टीमें गठित

 एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में आरोपी के बेटे नितिन सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी राम सिंह फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाने का दावा कर रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News