फिल्म अभिनेता ने कहा- मोदी के प्यार में आपने बिना गलती किए गंवा दी 30% दौलत, लोगों ने लगाई क्लास

Thursday, Mar 03, 2022 - 02:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: फिल्म अभिनेता कमाल आर खान यानि KRK ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनमोहन सिंह सरकार को लेकर तुलना की जिस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। KRK ने ट्वीट किया कि आज एक डॉलर की कीमत 78 हो चुकी है जो मनमोहन सिंह सरकार में 54 थी। KRK ने ट्वीट किया कि बिना किसी गलती के आपने अपनी 30 फीसदी दौलत गंवा दी। डॉलर जल्द ही 80 तक पहुंच जाएगा। उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई। KRK के इस ट्वीट पर लोग अपने-अपने आंकड़े पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वर्तमान 1 USD = INR 75.06 बाकी आप का कमीशन है क्या।

1947 में 1USD =INR 4.16 और 2014 में जब हमें भ्रष्ट UPA सरकार से आजादी मिली तो यह INR 62 लगभग थी। 2004 पहली यूपीए सरकार के दौरान यह 45 थी। कृपया वृद्धि% की जांच करें। और यदि आप अधिक विस्तृत चर्चा चाहते हैं तो कृपया DM (direct message) करें। एक अन्य यूजर ने जवाब दिया, एक्सचेंज रेट नहीं जोड़ोंगे क्या? जितना गूगल पर लिखा है इतने पर ही एक्सचेंज कर लोगे क्या?

एक अन्य ने 2013 में डॉलर का रुपए में कीमत का गूगल स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें 2013 में एक डॉलर की कीमत 58 रुपए लिखा है। इसे साझ करते हुए यूजर ने लिखा कुछ पढ़ लिख लो। एक ने लिखा कि आजादी के समय 1 रुपए 1 अमरीकी डालर के बराबर था, आज जब डॉलर 78 रुपए के बराबर है फिर भी भारत आज की तुलना में गरीब था। केवल विनिमय दर किसी भी देश की अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर नहीं दर्शाती है।

Seema Sharma

Advertising