विदेश में भी दौड़ेगी आपकी गाड़ी: भारतीय Driving Licence पर इन देशों में चला सकते हैं कार, बस माननी होंगी ये शर्तें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 12:25 PM (IST)

Drive Abroad with Indian License : अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं और वहां की खूबसूरत सड़कों पर खुद गाड़ी चलाने का शौक रखते हैं तो आपके लिए एक बेहद अच्छी खबर है। दुनिया के कई बड़े देश आपके भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को मान्यता देते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ जरूरी नियमों और शर्तों को समझना होगा। आइए जानते हैं कि भारतीय लाइसेंस विदेशों में कैसे काम करता है?

जानें किन शर्तों को मानना है जरूरी?

अपने भारतीय लाइसेंस पर विदेशी जमीन पर गाड़ी चलाने के लिए आपके पास ये चीजें होनी चाहिए। पहला आपका मूल ड्राइविंग लाइसेंस पूरी तरह वैध (Valid) होना चाहिए यानी उसकी अवधि खत्म न हुई हो। दूसरा लाइसेंस पर आपकी फोटो, नाम और अन्य जानकारियां बिल्कुल साफ-साफ और अंग्रेजी भाषा में छपी होनी चाहिए। तीसरा अगर आपके पास स्मार्ट कार्ड या चिप वाला डिजिटल लाइसेंस है तो विदेशों में वेरिफिकेशन की प्रक्रिया और भी आसान हो जाती है।

PunjabKesari

आप अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के दम पर नीचे दिए गए देशों में कार किराए पर लेकर आसानी से घूम सकते हैं:

अमेरिका (USA)

ब्रिटेन (UK)

PunjabKesari

जर्मनी और फ्रांस

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड

यह भी पढ़ें: Tanker Attack: होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर मिसाइल हमला, मची अफरा-तफरी, जहाज में लगी आग

स्विट्जरलैंड, सिंगापुर और दक्षिण अफ्रीका

अगर आप किसी ऐसे देश में जा रहे हैं जहां सिर्फ भारतीय लाइसेंस मान्य नहीं HAI तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्थानीय RTO या सरकार के परिवहन सेवा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) बनवा सकते हैं। एक बार IDP बन जाने के बाद आपको दुनिया के लगभग 150 देशों में कानूनी रूप से गाड़ी चलाने की आजादी मिल जाती है।

PunjabKesari

बता दें कि भारत में तो लाइसेंस 20 साल या 40 वर्ष की उम्र तक वैलिड रहता है लेकिन विदेशों में इसकी एक समय सीमा (Time Limit) तय होती है। जैसे कि ऑस्ट्रेलिया में आप भारतीय लाइसेंस पर सिर्फ 3 महीने (90 दिन) तक गाड़ी चला सकते हैं। वहीं अमेरिका में आप 1 साल तक भारतीय लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर ज्यादातर देशों में यह अवधि 3 महीने से लेकर 1 साल तक की ही होती है क्योंकि लोग वहां टूरिस्ट वीजा पर जाते हैं।

PunjabKesari

लंबे समय तक रहने का नियम 

अगर आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में किसी देश में लंबे समय के लिए जा रहे हैं या वहां बसना चाहते हैं तो आपको भारतीय लाइसेंस छोड़कर वहां का स्थानीय ड्राइविंग लाइसेंस (Local License) बनवाना होगा। इसके लिए आपको वहां की ड्राइविंग परीक्षा पास करनी होगी। विदेश में कार रेंट पर लेने के लिए सिर्फ लाइसेंस काफी नहीं है। आपके पास आपका पासपोर्ट, वैध वीजा और एक इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड होना अनिवार्य है (सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए)।

यह भी पढ़ें: वासेपुर का Most Wanted गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में चला रहा था साम्राज्य, 13 साल छिपे रहने के बाद फिर हुआ फरार

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में गाड़ियां सड़क के बाईं ओर (Left-Hand Drive) चलती हैं लेकिन अमेरिका और यूरोप जैसे कई देशों में गाड़ियां सड़क के दाईं ओर (Right-Hand Drive) चलाई जाती हैं। इसलिए वहां गाड़ी स्टीयरिंग पर बैठने से पहले नियमों को अच्छी तरह समझ लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News