युवराज सिंह के पिता योगराज ने हिंदुओं को लेकर दिया विवादित बयान, गिरफ्तारी की उठी मांग

Saturday, Dec 05, 2020 - 04:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर उन्होंने  भड़काऊ भाषण देकर नए विवाद को  जन्म दे दिया है।  केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का  समर्थन देने पहुंचे योगराज सिंह ने हिंदुओं को लेकर बेहद ही शर्मनाक टिप्पणी की है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तार की मांग उठने लगी है। 

 

योगराज सिंह  द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से है।  वीडियो में वह हिंदुओं के लिए 'गद्दार' शब्द का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। अपने भाषण में योगराज सिंह कहते हैं कि ये हिंदू गद्दार हैं, सौ साल मुगलों की गुलामी की। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को लेकर भी विवादित  बयान दिया। 

 

यह भी पढ़ें :  किसानों को मनाने की एक और कोशिश, आज सरकार करेगी 5वें दौर की वार्ता

इस बयान के बाद लोगों का गुस्सा योगराज सिंह पर जमकर फूटा। ट्विटर पर भी #ArrestYograjSingh ट्रेंड करने लगा है जहां मांग की जा रही है कि  योगराज सिंह  के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि पहले इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे युवराज को अपशब्द कहे और अब हिंदुओं के खिलाफ गलत बयानबाजी की है। यह व्यक्ति समाज के लिए खतरा है और इसे जेल भेजा जाना चाहिए। 

 

यह भी पढ़ें : कृषि कानून को लेकर पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- अापने पूरे देश को कुएं में धकेल दिया
 

बता दें कि योगराज सिंह पहले भी इस तरह के बयान दे चुके हैं। उन्होंने  इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बयान देकर भी विवाद खड़ा कर दिया था, जब उनके बेटे युवराज सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल रही थी। 

vasudha

Advertising