योगी आदित्यनाथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बोले- पार्टी तय करेगी सीट; सपा सरकार पर साधा जमकर निशाना

Sunday, Jan 02, 2022 - 07:21 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधासनभा चुनाव लड़ेंगे। सीएम योगी ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे लेकिन सीट पार्टी तय करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर होने चाहिए। योगी ने पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यूपी में दंगाइयों का सम्मान होता था। सपा सरकार में गरीब की संपत्ति कब्जाने का जरिया बना। योगी ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी, जिसके बाद गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की सत्ता सौंपी। हालांकि तब तक वह गोरखपुर से सांसद ही थे लेकिन बाद में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दिया और बाद में उन्हें विधान परिषद में चुना गया।

क्या कहता है इतिहास
इससे पहले अखिलेश यादव भी विधान परिषद के जरिए ही मुख्यमंत्री बने थे। अखिलेश से पहले मायावती भी विधान परिषद की सदस्य रहीं और अब योगी आदित्यानाथ भी विधान परिषद के सदस्य हैं। अखिलेश और मायावती ने विधानसभा चुनाव कभी नहीं लड़ा। 
 

Yaspal

Advertising