मंदसौर जा रहे योगेन्द्र यादव, मेधा पाटकर और स्वामी अग्निवेश पुलिस हिरासत में
Sunday, Jun 11, 2017 - 05:30 PM (IST)
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मंदसौर में स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेन्द्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ताओं मेधा पटकर और स्वामी अग्निवेश को जाने से रोक दिया गया। एमपी पुलिस ने इनके अलावा जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ प्रमुख मोहित कुमार को पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों के परिवारों से नहीं मिलने दिया।
Madhya Pradesh farmers' agitation: Yogendra Yadav, Medha Patkar and Swami Agnivesh arrested in Ratlam's Jaora under section 151. pic.twitter.com/MKs9qRPwp8
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। करीब 30 की संख्या में कार्यकर्ताओं को मंदसौर के पड़ोसी जिले रतलाम के धोधर टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने कहा कि उनके दौरे से मंदसौर की शांति भंग हो सकती है। मंदसौर से शनिवार को ही कफ्र्यू हटाया गया है।