कपिल मिश्रा को योगेंद्र यादव ने दी नसीहत
punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 02:03 PM (IST)
नई दिल्ली: स्वराज इंडिया के संस्थापक और आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्य योगेंद्र यादव ने कपिल मिश्रा से कहा कि रोज-रोज अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करना बंद करें। उन्होंने ट्वीट करके ये नसीहत दी। आम आदमी पार्टी से बर्खास्त दिल्ली के पूर्व जलमंत्री आए दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। आरोपों की बौछार करते हुए मिश्रा ने रविवार को भी नए खुलासे किए।
My open letter to Kapil Mishra
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) May 22, 2017
A request: full disclosure
A suggestion: stop daily press conf against Kejriwalhttps://t.co/VrkpocqAlh
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मामले में 400 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही उनके पुराने साथी यादव ने ट्वीट करते हुए खुला खत लिखा। उन्होंने मिश्रा को सलाह दी कि वो केजरीवाल के खिलाफ एक साथ सारे खुलासे करें। उन्होंने आगे लिखा रोज-रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस करना उन्हें बंद कर देना चाहिए। इससे पहले भी मिश्रा मुख्यमंत्री के खिलाफ हजारों पन्नों के साथ मीडिया के सामने आए थे। इस दौरान उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए थे।