हैलो! मैंने पिता की हत्या कर दी है, घर बैठा हूं, आकर मुझे गिरफ्तार कर लो

Friday, May 17, 2019 - 01:02 PM (IST)

नई दिल्ली: थाने के फोन की घंटी बजी, पुलिस ने जैसे ही कहा हैलो, आवाज आई मैंने पिता की हत्या कर दी है, घर पर बैठा हूं, आकर मुझे गिरफ्तार कर लो। यह सुनते ही पुलिस हरकत में आ गई। सूचना देने वाले के घर पहुंची तो क्राइम सीन देख पुलिस दंग रह गई। फोन करने वाला शख्स खून से सने चाकू के साथ जमीन पर बैठा था, पास ही एक लाश खून से लथपथ पड़ी थी। क्राइम सीन के मुताबिक बेटे और पिता की उम्र में ज्यादा फासला नहीं था,क्योंकि पिता सौतेला था। ये वाकया बीती रात नजफगढ़ इलाके में हुआ। मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी बेटे योगेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके पिता देवेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि बेटे ने गुस्से में अपने पिता की गर्दन पर 14 से अधिक चाकुओं के वार किए और उसके छाती को भी गोद डाला। मां को बहला-फुसलाकर की थी,शादी फिर बेटे के सामने ही पीटता था। 

गर्दन और छाती को चाकुओं से गोद डाला
पुलिस को दिए बयान में बेटे योगेन्द्र ने बताया कि उसके पिता की लंबे समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद से मृतक देवेन्द्र योगेन्द्र की मां के साथ उसके घर में ही रहने लगा था। बाद में उसकी मां से उसने शादी कर ली। जिसके बाद दोनों का एक 8 साल का बेटा भी हुआ। उसने बताया कि वह अपने सौतेले पिता से बेहद नफरत करता था। उसका सौतेला पिता देवेन्द्र फेरी लगाने का काम करता था और नशे का आदी है। वह आए दिन शराब के नेश में घर लौटने के बाद योगेंद्र की मां से मारपीट करता था। योगेंद्र ने दोनों को कई बार आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा था, जो उसे पसंद नहीं था। इसके कारण वह उसे घर से भगाना चाहता था। बुधवार शाम भी रोज की तरह देवेन्द्र शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी से झगड़ा करने लगा। उस समय योगेंद्र घर में ही था। झगड़े के दौरान देवेन्द्र ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। योगेंद्र ने दोनों का बीचबचाव करने की कोशिश की। लेकिन देवेन्द्र उससे ही उलझ गया, उसी दौरान आरोपी ने किचन से चाकू लाकर हमला कर दिया। ताबड़तोड़ चाकू से उस पर वार करना शुरू कर दिया। गला और शरीर के नाजुक अंगों पर किए गए इस वार के कारण देेवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

हत्या के बाद कुछ देर अपनी मां के साथ बैठा, फिर बाहर निकल पुलिस को किया फोन
देवेंद्र की हत्या के बाद आरोपी योगेंद्र शव के पास ही अपनी मां और भाई के साथ बैठा रहा। फिर करीब 20 मिनट बाद वह घर से बाहर निकला और खुद से पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी। तत्काल पुलिस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में उसने वीरेंद्र को अपना सौतेला बाप बताया, लेकिन उसने कहा कि वह उसकी बहन पर भी बुरी नजर रखता था, जिसके कारण वह उसे बिल्कुल पसंद नहीं करता था। हालांकि पुलिस वीरेंद्र और सोनाली की शादी को वेरिफ ाई कर रही है। बाद में आरोपी ने मां के साथ संबंध बनाने के कारण वीरेंद्र की हत्या की बात कही। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Anil dev

Advertising