यासीन मलिक को फिर से  शिफ्ट  किया गया जेल में, भूखहड़ताल जारी है

Saturday, Jul 30, 2022 - 03:09 PM (IST)

जम्मू: कश्मीरी हुर्रियत नेता यासीन मलिक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल से छट्टी देकर फिर से तिहाड़ जेल में  शिफ्ट  कर दिया गया है।


मलिक एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर है। 22 जुलाई को उसने भूख हड़ताल शुरू की थी और उसकी तबियत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।


जेल के अधिकारी संदीप गोयल के अनुसार मलिक को फिर से जेल में बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यासीन मलिक अभी भी भूख हड़ताल पर ही है।
यासीन मलिक का कहना है कि उसके केस की निष्पक्ष सुनवाई नहीं हो रही है।  
  

Monika Jamwal

Advertising