यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की डीएमके नेता स्टालिन से मुलाकात

punjabkesari.in Saturday, May 05, 2018 - 05:09 AM (IST)

चेन्नई: पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को यहां तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी द्रमुक के प्रमुख एम करूणानिधि और पार्टी के उपप्रमुख एम के स्टालिन से मुलाकात की।

भाजपा को पराजित करने के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिलाए जाने संबंधी सवालों के जवाब में स्टालिन ने कहा ,‘‘ हम सभी का लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। ’’ 

स्टालिन ने बैठक के बाद कहा ,‘‘ हमने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक गठबंधन बनाने के संबंध में चर्चा की। द्रमुक के अनुसार यशवंत और सिन्हा ने स्टालिन के आवास पर उनसे मुलाकात कर राष्ट्रीय और तमिलनाडु के राजनीति परिदृश्य पर विचार विमर्श किया।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News