यमुना नदी के जहीरले झाग को हटाने के लिए दिल्ली सरकार ने पाइप से पानी का किया छिड़काव, तो लोगों ने उड़ाया मज़ाक

Wednesday, Nov 10, 2021 - 01:20 PM (IST)

नई दिल्ली: छठ पर्व के बीच यमुना नदी के जहीरले झाग के बीच नहाते श्रद्धालुओं की तस्वीरें सामने आने के बाद दिल्ली सरकार   सतर्क होती नज़र आई।  बता दें कि  यमुना नदी में  पिछले एक सप्ताह से जहरीला सफेद झाग दिखाई दे रहा है जिसके कारण लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में अब दिल्ली सरकार जहरीले सफेद झाग को हटाने के लिए पानी का छिड़काव कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी अशोक कुमार ने इसकी जानकारी दी।

इससे पहले सुबह दिल्ली सरकार ने जहरीले सफेद झाग को हटाने के लिए बोट्स तैनात करने किया था।

वहीं दूसरी तरफ जहरीले झाग को हटाने के लिए पानी का छिड़काव करने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार मजाक उड़ाने लगे और ट्विटर पर आईआईटीयन ट्रेंड कर रहा है।

स्किन डॉक्टर ट्विटर हैंडल ने कहा कि अब इसके बाद हवा में से स्मॉग को हटाने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर से ऑक्सीजन का छिड़काव किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि आईआईटी से नेता बनने वाला ही ऐसा कर सकता है। नफरत करने वाले कहेंगे कि यह एक घोटाला है. हमें हर नदी को साफ करने के लिए पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। 

वहीं एक अन्य यूजर ने  मज़ाक उड़ाते हुए लिखा कि  नमस्कार, अरविंद केजरीवाल.  महोदय, मैं एक आईआईटीयन हूं और मेरे पास दिल्ली में प्रदूषण से लड़ने का एक विचार है. अगर हम दिल्ली के चारों तरफ ऐसे पंखे लगा दें तो हम सारा प्रदूषण हरियाणा, पंजाब और यूपी को वापस भेज सकते हैं।

Anu Malhotra

Advertising