श्री श्री के कार्यक्रम में बोले केंद्रीय मंत्री, यमुना साफ है लेकिन कुछ लोगों का दिमाग प्रदूषित

Monday, Mar 14, 2016 - 12:50 AM (IST)

नई दिल्ली : राजग सरकार के वरिष्ठ मंत्री आज आर्ट ऑफ लिविंग के विवादास्पद कार्यक्रम के समर्थन में आए और आलोचना करने वालों पर हमला करते हुए कहा कि ‘‘यमुना साफ है लेकिन कुछ लोगों का दिमाग प्रदूषित’’ है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘मैंने मीडिया में देखा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि यमुना प्रदूषित है। यमुना को देखिए बहुत साफ है। बहुत शांत स्थिर है। बस कुछ दिमाग प्रदूषित है। मुझे उम्मीद है कि गुरुजी की शिक्षा से उनका दिमाग साफ होगा, देश साफ होगा और दुनिया साफ होगी।’’  
 
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, ‘‘मानवीय मूल्य खत्म हो रहे हैं, नैतिकता खत्म हो रही। सार्वजनिक जीवन के कुछ हिस्सों में हिंसा, फूहड़पन, अश्लीलता बढ़ रही है। हमें इन सबों को खत्म करना चाहिए। ’’उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोगों की मौखिक हिंसक प्रतिक्रिया हुई। उनके बारे में चिंता मत कीजिए। हर समाज में उस तरह के लोग होते हैं।’’ 
Advertising