Yamaha ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारत में खोले 300 Blue Square Outlets

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 10:10 AM (IST)

ऑटो डेस्क. Yamaha ने भारत में 300 Blue Square Outlets खोलने की उपलब्धि हासिल कर ली है। ब्लू स्क्वायर कंपनी की हाई-लेवल डीलरशिप हैं, जो अपने ग्राहकों को एक प्रीमियम अनुभव प्रदान करती हैं। Yamaha ने साल 2018 में Call of the Blue ब्रांड अभियान शुरू किया था और ब्लू स्क्वायर शोरूम उस अभियान का हिस्सा थे, जो 2019 में शुरू हुआ था। डीलरशिप में ब्लू थीम यामाहा का प्रतिनिधित्व करती है।

Blue Square Outlets पर उपलब्ध मॉडल

PunjabKesari
ब्लू स्क्वायर डीलरशिप पर हाल ही में लॉन्च हुईं R3 और MT-03 बाइक्स बेची जाती हैं। इसके अलावा ये डीलरशिप Aerox 155, YZF-R15 V4, YZF-R15S V3, MT-15 V2, FZS-Fi Version 4.0, FZS-Fi Version 3.0 FZ-Fi Version 3.0 और FZ-X भी बेचते हैं। बाइक्स के अलावा कंपनी Fascino 125 FI Hybrid, Ray ZR 125 FI Hybrid और Ray ZR Street Rally 125 FI Hybrid स्कूटर्स की भी बिक्री करती है। 

कहां कितने आउटलेट

PunjabKesari

भारत में 300 ब्लू स्क्वायर शोरूम में से यामाहा के दक्षिणी भारत में 129, पूर्वी भाग में 81, पश्चिमी क्षेत्र में 54 और उत्तरी भाग में 37 आउटलेट हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News