उपेंद्र कुशवाहा से मिले तेजस्वी यादव, बंद कमरे में हुई बातचीत
Friday, Oct 26, 2018 - 08:12 PM (IST)
पटना : लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में एनडीए घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के फॉर्म्युले आने के कुछ ही घंटे के बाद बड़ी खबर आ रही है। एनडीए के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा के तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात ने राजनीति के पंडितों में हलचल बढ़ा दी है। राजद प्रमुख तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा के अरवल के गेस्ट हाउस में बंद कमरे में मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच करीब दस मिनट तक बातचीत हुई।
#FLASH RJD Leader Tejaswi Yadav meets Union Minister and RLSP Chief Upendra Kushwaha at Arwal Circuit guest house.#Bihar pic.twitter.com/wJzTTDGFtX
— ANI (@ANI) October 26, 2018
तेजस्वी यादव ने कुशवाहा को महागठबंधन में आने का न्यौता दिया। यह पहली बार नहीं है जब तेजस्वी यादव ने कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया है। तेजस्वी यादव ये कहते रहे हैं कि कुशवाहा को अब एनडीए छोड़ देना चाहिए। हालांकि कुशवाहा इसे खारिज करते रहे हैं।