Pune Food Safety: पुणे की फेमस बेकरी के खाने में निकला कीड़ा, ग्राहक ने VIDEO शेयर कर उठाए सवाल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 10:08 AM (IST)
महाराष्ट्र : पुणे के प्रसिद्ध खानपान प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। शहर की जानी-मानी 'पॉल बेकरी' से खरीदे गए टेकअवे फूड में कीड़ा मिलने का सनसनीखेज दावा सामने आया है। पीड़ित ग्राहक विनोद तिलेकर ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो शेयर करते हुए बेकरी की गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
इस मौके पर विनोद तिलेकर नामक ग्राहक ने बेकरी से खाने-पीने का सामान टेकअवे कराया था। जब उन्होंने पैकेट खोलकर खाना शुरू किया तो उसमें एक कीड़ा दिखाई दिया। पीड़ित ने तुरंत घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया।
This Paul bakery products are pathetic. Couple of months back I took parcel for home from Paul bakery in phoenix mall viman nagar Pune. And found worm in if pic.twitter.com/nJqcIRgZjD
— vinod tilekar (@vinodbtilekar) August 24, 2026
यह भी पढ़ें: 25 August Bank Holiday : 25 अगस्त मंगलवार को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानें क्यों?
वीडियो में भोजन के अंदर साफ तौर पर कीड़ा देखा जा सकता है। जिसके बाद ग्राहक ने पुणे के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) और स्थानीय नगर निगम को टैग करते हुए ऐसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स द्वारा लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
