Strongest Currencies: डॉलर और पाउंड से भी ज्यादा ताकतवर हैं ये करेंसी, ये हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली मुद्राएं

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 04:22 PM (IST)

Kuwait Dinar: दुनिया में जब भी सबसे मजबूत करंसी की बात होती है, तो लोग अक्सर सिर्फ अमेरिकी डॉलर या ब्रिटिश पाउंड को ही सबसे ऊपर मान लेते हैं। लेकिन असलियत कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा मानी जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में किसी भी देश की करंसी उसकी आर्थिक स्थिति, महंगाई दर, विदेशी व्यापार और वित्तीय नीतियों से तय होती है। 

कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा
current global exchange rates के अनुसार कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा मानी जाती है। इसकी वैल्यू इतनी अधिक है कि एक कुवैती दीनार लगभग 3.27 अमेरिकी डॉलर के बराबर होता है। कुवैत की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से तेल निर्यात पर आधारित है, जिससे देश को भारी विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है और उसकी करेंसी मजबूत बनी रहती है।

बहरीनी दीनार
दूसरे स्थान पर बहरीनी दीनार आता है, जिसकी वैल्यू लगभग 2.65 अमेरिकी डॉलर के बराबर है। बहरीन भी एक तेल और गैस आधारित अर्थव्यवस्था है, जहां कम महंगाई और स्थिर आर्थिक नीतियां इसकी मुद्रा को मजबूती प्रदान करती हैं।

ओमानी रियाल
तीसरे स्थान पर ओमानी रियाल है, जो लगभग 2.60 अमेरिकी डॉलर के बराबर माना जाता है। ओमान की अर्थव्यवस्था भी तेल और गैस निर्यात पर निर्भर है और इसी कारण इसकी मुद्रा अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मजबूत स्थिति में रहती है।

जॉर्डन दीनार
चौथे स्थान पर जॉर्डन दीनार है, जो तेल उत्पादक देश नहीं होने के बावजूद अपनी स्थिर वित्तीय प्रणाली और मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार के कारण लगभग 1.41 अमेरिकी डॉलर के बराबर मूल्य रखता है।

ब्रिटिश पाउंड
इसके बाद ब्रिटिश पाउंड आता है, जो दुनिया की सबसे पुरानी और भरोसेमंद मुद्राओं में से एक है। इसकी वैल्यू लगभग 1.36 अमेरिकी डॉलर के आसपास रहती है। ब्रिटेन की मजबूत अर्थव्यवस्था और वैश्विक वित्तीय प्रभाव इसे स्थिर बनाते हैं।

जिब्राल्टर पाउंड
इसी मूल्य स्तर पर जिब्राल्टर पाउंड भी आता है, जिसकी वैल्यू ब्रिटिश पाउंड के बराबर मानी जाती है। यह मुद्रा सीधे ब्रिटिश आर्थिक प्रणाली से जुड़ी हुई है, जिससे इसकी स्थिरता बनी रहती है।

आइलैंड्स डॉलर
लिस्ट के अंत में केमैन आइलैंड्स डॉलर शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1.22 अमेरिकी डॉलर के बराबर होती है। यह क्षेत्र एक प्रमुख ऑफशोर फाइनेंशियल सेंटर माना जाता है, जहां अंतरराष्ट्रीय निवेश और बैंकिंग गतिविधियां बड़ी मात्रा में होती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News