#worldpressfreedomday: जानिए ​मीडिया की आजादी पर क्यों उठ रहे सवाल

Friday, May 03, 2019 - 05:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क (वसुधा शर्मा): आज दुनिया भर में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस बार प्रेस और लोकतंत्र के बीच संबंध चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। अगर बात की जाए भारत की तो यहां प्रेस की स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। यहां की मीडिया अकसर सवालों के घेरे में रहती है।


दरअसल मीडिया की जिम्मेदारी देश और लोगों की समस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ सरकार के कामकाज पर नजर रखना होता है। लेकिन आज देश में जो रिपोर्ट जनता को दिखा रही है वह न्यूज़ की बजाय पेड न्यूज़ ज़्यादा लगती है, जिस पर सवाल उठना लाजमी है। यहीं नहीं विपक्ष ने तो मीडिया को तो ‘गोदी मीडिया’ ही बना डाला। आज देश के हालात यह है कि कानून की जगह मीडिया फैसला कर रही है कि कौन देश भक्त है या कौन देशद्रोही है।

 


वहीं इस माहौल में सोशल मीडिया भी कहां पीछे रह सकती है। लोग प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मीडिया की सच्चाई उजागर कर रहे हैं। जानिए मीडिया की आजादी को लेकर लोगों की क्या है प्रतिक्रिया। 

 

 

vasudha

Advertising