सबसे वजनी महिला को लेकर बहन ने किया बड़ा खुलासा, डॉक्टर पर लगाएं गंभीर आरोप

Tuesday, Apr 25, 2017 - 10:34 AM (IST)

मुंबईः दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद की बहन ने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 500 किलो वजनी इमान मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रही हैं। डॉक्टरों ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी कर कहा था कि इमान का वजन काफी कम हो गया है। लेकिन इसके उलट इमान की बहन सायमा सेलिम ने कहा कि डॉ. मुफज्जल लकड़ावाला झूठे हैं, वो हमें बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने इमान की हेल्थ और उसके ठीक होने के बारे में सही जानकारी नहीं दी, मेरी बहन की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक डॉ. लकड़ावाला ने सायमा के आरोपों को गलत बताया है।

लकड़ावाला ने कहा, "इमान अब ठीक है और उनकी हालत लगातार बेहतर हो रही है, अब उनकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन का पता लगाने के लिए CT स्कैन किया जाएगा। सायमा ये विवाद इसलिए खड़ा कर रही हैं क्योंकि वे फाइनेंशियल वजहों से अपनी बहन को मिस्त्र वापस नहीं ले जाना चाहती है।" लकड़ावाला ने कहा कि इमान का इलाज शुरू होने के 15 दिनों बाद तक सब कुछ ठीक था लेकिन जब इमान ठीक होने लगी और सायमा को अपनी बहन को घर ले जाने की सलाह दी तो वे ड्रामा करने लगी। हम इमान को वार्ड से CT स्कैन रूम तक जब ले जाएंगे तो वहां कोई भी उनमें आए बदलाव को देख सकता है और इससे सायमा के दावों की सच्चाई भी पता लगाई जा सकती है।"


36 साल की इमान का 2 महीने में ही 327 किलो वजन कम हो गया है। वे अब 173 किलो की हो चुकी है। सोमवार को सैफी हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई। ओबेसिटी (Obesity) सर्जन डॉ. लकड़ावाला ने कहा कि "इमान चमत्कारिक रूप से ठीक हो रही हैं क्योंकि हमें 6 महीने में करीब 200 किलो वजन ही घटने की उम्मीद थी। वजन घटने से उनकी हालत में अपने आप सुधार हो रहा है। उनका हार्ट, किडनी और लंग्स बेहतर काम कर रहे हैं। उनका वाटर लेवल भी अंडर कंट्रोल है।"

बहन ने भी जारी किया वीडियो
इमान की बहन का वीडियो सामने आया जिसमें उसने इलाज कर रहे डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जल्दबाजी दिखा रहे है। वीडियो अरबी भाषा में इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ है। सायमा ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हालत नाजुक है। मुंबई आने के बाद उसकी बहन को कई स्ट्रोक सा सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उसे मिरगी का दौरा भी कई बार पड़ चुका है। इमान मामले में डॉक्टर सच बोल रहे हैं या सायमा के आरोप सही है ये तो इमान के ठीक होने पर ही पता चलेगा।

Advertising