विश्व बैंक ने मिजोरम में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 3.2 करोड़ डॉलर की परियोजना को दी मंजूरी

Friday, Apr 02, 2021 - 12:44 AM (IST)

आइजोलः विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों के बोर्ड ने मिजोरम में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और प्रबंधन क्षमता में सुधार के लिए 3.2 करोड़ डॉलर की एक परियोजना को मंजूरी दे दी है। बृहस्पतिवार को विश्व बैंक की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। 

बयान में कहा गया है कि ‘‘मिजोरम स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण परियोजना'' से राज्य के स्वास्थ्य विभाग और उसकी सहायक संस्थाओं के प्रशासन और प्रबंधन ढांचे को मजबूती मिलेगी। इसमें कहा गया है कि यह राज्य सरकार की स्वास्थ्य प्रणालियों के जरिए दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता और कवरेज में सुधार करेगी। इस परियोजना के जरिए एक व्यापक गुणवत्ता वर्धक कार्यक्रम में निवेश किया जाएगा। मिजोरम स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण परियोजना से राज्य भर के लोगों को लाभ होगा। 

Pardeep

Advertising