आसिया अन्द्राबी के संगठन पर गिरी गाज, सात कार्यकर्ता गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 11:31 AM (IST)

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिला के पिंगलान क्षेत्र में पुलिस ने महिला अलगाववादी संगठन दुख्तारान-ए-मिल्लत के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। कार्यकत्र्ता पुलवामा में मृतक आतंकी मुसाविर वानी के परिवार से मिलने जा रहे थे। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार वानी के शोकसंतप्त परिवार के साथ सहानुभूति करने के लिए जा रहे सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। मुसाविर को सुरक्षाबलों ने गत शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराया था।  पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं को श्रीनगर में महिला पुलिस स्टेशन में बंद कर दिया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News