इन केंद्रीय कर्मचारियों का 15 फरवरी तक रहेगा वर्क फ्राम होम, कार्मिक मंत्रालय ने जारी किया आदेश

Tuesday, Feb 01, 2022 - 10:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने सोमवार को अवर सचिव स्तर (Under Secretary Level) से नीचे के 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की व्यवस्था 15 फरवरी तक बढ़ा दी है। कार्मिक मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि दिव्यांग व्यक्तियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में आने से छूट जारी रहेगी।

 

कार्मिक मंत्रालय ने 3 जनवरी को एक आदेश जारी किया था जिसमें covid-19 के मामलों में वृद्धि के कारण 31 जनवरी तक अवर सचिव के स्तर से नीचे के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी गई थी। सोमवार को जारी एक अन्य आदेश में 15 फरवरी तक इस व्यवस्था का विस्तार कर दिया गया है। 

Seema Sharma

Advertising