पटवारियों की हड़ताल के चलते कामकाज हो रहा प्रभावित

Thursday, Jun 14, 2018 - 06:42 PM (IST)

कठुआ : पटवारियों की जारी हड़ताल के चलते लोगों के राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। वीरवार को भी पटवारियों की हडताल जारी रही। हड़ताल के चलते पटवारखाने आदि बंद पड़े हुए हैं। इस काम छोड़ों हड़ताल के चलते पटवारियों संबंधी राजस्व के कामकाज न होने से आम लोगों को परेशानियां आ रही हैं। जिला सचिवालय में राजस्व संबंधी काम से पहुंचे गिरधारी लाल, बलकार चंद आदि ने कहा कि विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के लिए उन्हें आना पड़ता है। बच्चों की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं का दौर भी जारी है। जिसके चलते आय प्रमाण पत्र, नागरिकता प्रमाण पत्र सहित अन्य कई काम पटवारियों के साथ होता है लेकिन उनकी हड़ताल के चलते कोई काम नहीं हो रहा है।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पटवारियों की हड़ताल को खत्म करवाने के लिए विभाग को कदम उठाने चाहिए। वहीं, पटवार एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि उनका संघर्ष जारी है। जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, वे संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं हैं। 

Punjab Kesari

Advertising