मेघालय में आई भयंकर बाढ़ में बह गया लकड़ी का पुल, अगले पांच दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

Friday, Jun 10, 2022 - 01:49 PM (IST)

मेघालयः जहां देश के एक हिस्से में गर्मी से लोगों की जान निकल रही हैं वहीं दूसरी ओर मेघालय में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। दरअसल, मेघालय के दक्षिण गारो हिल्स और वेस्ट गारो हिल्स जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें बाढ़ के पानी से लकड़ी का बना एक पुल चंद सेकंड में ढह गया। लकड़ी का ये पुल जिजिका  को मेगुआ से जोड़ता है। यह घटना 9 जून की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

 गारो हिल्स में गुरुवार को दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन की घटना भी सामने आई। बाढ़ के कारण भूस्खलन में कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच दिनों के दौरान  बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है। 

Anu Malhotra

Advertising