50 लीटर अवैध शराब बरामद, 2500 लीटर लाहन नष्ट, महिला तस्कर गिरफ्तार

Friday, Apr 24, 2020 - 12:08 PM (IST)

कठुआ : जिला पुलिस प्रमुख शैलेंद्र मिश्रा के आदेश पर नशे के कारोबार के खिलाफ  चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने अवैध शराब के बनाने वालों पर शिकंजा कसा है। जानकारी के अनुसार एक पुख्ता सूचना के आधार पर कारवाई करते हुये कठुआ पुलिस की एक टीम ने बरनोटी से एक महिला के कंब्जे से 50 लिटर अवैध शराब और 2500 लीटर लाहन बरामद की है जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। इस महिला शराब तस्कर की पहचान चंचला देवी पत्नी पप्पू निवासी बरनोटी के रूप में हुई है। पुलिस ने इस सम्बंध में उपयुक्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर के आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Monika Jamwal

Advertising